बीसलपुर। बिलसंडा के एक ग्रामीण ने पुत्री के ससुराल वालों के विरुद्ध कोतवाली में दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है। बिलसंडा के गांव अमखड़िया निवासी रामनरेश ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री मोहिनी का विवाह वर्ष 2020 में बीसलपुर कोतवाली के गांव ईंटारोड़ा निवासी प्रमोद वर्मा के साथ किया था। शादी के बाद ससुराल वाले एक लाख रुपये और बुलेट बाइक की मांग को लेकर मोहिनी को प्रताड़ित करने लगे। दो दिन पूर्व उसे पिटाई करके घर से निकाल दिया। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि रामनरेश की तहरीर पर मोहिनी के पति प्रमोद वर्मा, ससुर प्रभुदयाल, लक्ष्मी देवी, श्याम बाबू, शोभा देवी और सुमित्रा देवी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद