पूरनपुर। गांव सिरसा के समीप गन्ना के खेत में मिले प्रतिबंधित पशु के अवशेष मामले में दरोगा की ओर से अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
गांव सिरसा के समीप शिवपुरिया जाने वाले रास्ते के समीप गांव मकरंदपुर निवासी लाल सिंह के गन्ना के खेत में रविवार को प्रतिबंधित पशु के अवशेष मिले थे। सूचना पर पहुंचे भारतीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने रोष जताया था। सीओ प्रतीक दहिया, कोतवाल सतेंद्र सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पशु चिकित्सक को मौके पर बुलाकर जांच कराई गई। जांच में प्रतिबंधित पशु के अवशेष होना पाया। कोतवाल सतेंद्र सिंह ने बताया कि प्रतिबंधित पशु के अवशेष बरामदगी पर दरोगा मंजीत सिंह की ओर से अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद