फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: कुत्ते की हत्या के मामले में युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूरनपुर। नगर की किरन विहार कॉलोनी में पालतू कुत्ते को गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने कॉलोनी निवासी अनुराग तोमर के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
कॉलोनी निवासी नीलम जैन का पालतू कुत्ता उनके घर में 12 साल से रह रहा था। नीलम का आरोप है कि कुत्ते को कॉलोनी निवासी अनुराग तोमर ने पहले पत्थर मार कर घायल किया। सोमवार रात करीब 10 बजे कुत्ता घर के बाहर घूम रहा था। कुछ देर में कुत्ता चीखता हुआ घर के दरवाजे पर पहुंचा। उसने और उसकी पुत्री ने घर से बाहर निकलकर देखा तो कुत्ते की मौत हो चुकी थी। उसके शरीर से खून निकल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

गली में देखा तो अनुराग तोमर अपने घर के सामने खड़ा था। उसे और पुत्री को देखकर अनुराग अपने घर में घुस गया। नीलम ने अनुराग के खिलाफ कुत्ते को गोली मारकर हत्या करने की तहरीर मंगलवार को दी थी। पुलिस ने कुत्ते के शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम में कुत्ते की मौत गोली लगने से मिली। कोतवाल आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि नीलम जैन की ओर से अनुराग तोमर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें