फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: छात्रा का उत्पीड़न करने में महिला समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने छात्रा से जालसाजी करने, उसका रास्ता रोकने, गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले की रिपोर्ट बृहस्पतिवार को डेढ़ माह बाद दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती ने बताया कि वह पीलीभीत के एक निजी डिग्री कॉलेज में पढ़ती है। एक फरवरी 2022 को गांव का ही विनोद छात्रवृत्ति का फार्म भरवाने के बहाने से उसे कस्बा बिलसंडा ले गया था। विनोद ने उसका आधार कार्ड, फोटो और अंकतालिका भी ले ली थी। उसके बाद विनोद उसे गौरी शंकर मंदिर में प्रसाद चढ़ाने के बहाने से ले गया और नशीला पदार्थ खिला दिया। उसके बाद विनोद ने शादी होने से संंबंधित उसके फोटो बना लिए और ब्लैक मेल करने लगा। वह अक्सर छेडख़ानी भी करता रहता था। उसके इस कृत्य में उसके परिवार के लोग भी उसका सहयोग करते थे।
विनोद ने उसके आपत्तिजनक फोटो फेसबुक पर डालकर उसकी बदनामी करनी शुरू कर दी। विनोद और उसके घरवालों ने 12 दिसंबर 2023 को बीसलपुर में नावल्टी टॉकीज गेट पर उसका रास्ता रोककर उसे उसके वह फोटो भी दिखाए, जिसमें उसकी विनोद से शादी होना दर्शाई गई थी। छात्रा के विरोध करने पर उन लोगों ने छात्रा की पिटाई कर दी और उसकी हाईस्कूल की अंकतालिका लूट ली। शोर शराबा सुनकर मौके पर काफी लोग जमा हो गए तो आरोपी भाग गए। छात्रा ने उसी दिन कोतवाली में मामले की नामजद तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसके बाद छात्रा ने राष्ट्रीय महिला आयोग के अध्यक्ष को शिकायती पत्र भेजा।
विज्ञापन

कोतवाली के वरिष्ठ पुलिस उपनिरीक्षक रणजीत सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष के निर्देश पर आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। रिपोर्ट में विनोद, जितेंद्र कुमार, रामचंद्र और सावित्री देवी को नामजद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें