फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मारपीट में सेना के जवान, दरोगा समेत पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। कोतवाली के गांव जसोली में शनिवार को दो पक्षों में मारपीट हो गई। पुलिस ने रविवार को एक पक्ष से मिली तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली। रिपोर्ट में हापुड़ में तैनात दरोगा और असम में तैनात सेना के जवान समेत पांच लोगों को आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली के गांव जसोली निवासी महेंद्रपाल का पत्नी पूनम सिंह से न्यायालय में मुकदमा चल रहा है। पूनम बरेली के मोहल्ला आशुतोष सिटी स्थित अपने मायके में रह रही हैं। महेंद्रपाल इस समय अपने घर आया हुआ है। पूनम सिंह ने बताया कि वह अपनी मां सीमा देवी के साथ शनिवार को दोपहर साढ़े ग्यारह बजे कार से जसोली स्थित घर से अपना सामान लेने आई थीं।
आरोप है कि ससुरालियों ने पूनम और उनकी मां सीमा को जमीन पर गिराकर डंडों से बुरी तरह मारा-पीटा। इससे उनके काफी चोटें आ गईं थीं। मां बेटी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल परीक्षण करने के बाद कोतवाली में मामले की नामजद तहरीर दी थी। पुलिस ने जांच करने के बाद रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही थी।
विज्ञापन

कोतवाली के वरिष्ठ पुलिस उप निरीक्षक रणजीत सिंह ने बताया कि पूनम सिंह की तहरीर पर मारपीट करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। रिपोर्ट में पूनम के पति महेंद्रपाल, जेठ रंजीत सिंह, दूसरे जेठ प्रदीप कुमार, सास मुन्नी देवी और ननद पूजा को नामजद किया गया है। वरिष्ठ पुलिस उपनिरीक्षक ने यह भी बताया कि आरोपी रणजीत सिंह हापुड़ में दरोगा है। महेंद्रपाल फौज में हैं और इस समय असम में तैनात हैं। आरोपी प्रदीप बरेली में सफाई कर्मचारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें