फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सिगरेट पीने के विवाद में पथराव के मामले में 10 पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। कोतवाली के मोहल्ला बेनी चौधरी में शनिवार को सिगरेट पीने के विवाद में हुए पथराव के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के 10 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। विवाद का एक वीडियो भी वायरल हुआ था।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला बेनी चौधरी निवासी रेनू पत्नी दिनेश ने बताया कि मोहल्ला फारुख के रहने वाले हैदर का भांजा ईशाव एक माह से सुबह-शाम उनके मोहल्ले में आकर सिगरेट पीता है। जब उनके पुत्र गणेश ने सिगरेट पीने से रोका, तो ईशाव गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर मारपीट की।
मोहल्ले के विजय कुमार शर्मा, अभिषेक शर्मा, विशाल बचाने आए तो ईशाव के मामा हैदर, इमरान, अनवर, सलमान, जावेद आदि ने मारपीट करने के साथ पथराव भी किया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर छह लोेगों पर मारपीट, बलवा, एससीएसटी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

उधर दूसरे पक्ष की शायरा ने आरोप लगाया कि 17 फरवरी को शाम तीन बजे उनका भांजा ईशाव बेनी चौधरी मोहल्ले की दुकान पर सिगरेट पी रहा था। इतने में विशाल, विजय, अचल, दीपू ने उनके पति व भांजे के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। बचाव के लिए पहुंचे सलमान व जुनैद से से भी मारपीट की। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर लोगों की शिनाख्त की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें