फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बारिश में ढहे नालों की अब तक शुरू नहीं हुई मरम्मत, जिम्मेदार बेखबर

विज्ञापन
शहर के डिग्री कॉलेज चौराहे के पास निर्माणाधीन नाला।संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर में नगर पालिका परिषद की ओर से बनाए गए तीन नाले गत दिनों हुई बारिश में ढह गए थे। 20 दिन बीत जाने के बाद भी अब तक नगरपालिका की ओर से इनकी मरम्मत तो दूर मलबा तक नहीं उठाया गया है। बता दें कि नगरपालिका की ओर से शहर में 22 नालों के निर्माण के लिए नौ करोड़ रुपये बजट निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

जून माह में 45 लाख रुपये की लागत से नगरपालिका की ओर से बारिश के मद्देनजर पानी की निकासी के लिए उपाधि कॉलेज के समीप नाले का निर्माण कराया गया था। नाला आगे जाकर लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस के पास खुलना था। जबकि दो अन्य नाले आरटीओ ऑफिस और निरंजनकुंज में बनवाए गए थे।
तीनों ही नाले गुणवत्ता खराब होने की वजह से मानसून की पहली बारिश ही नहीं झेल पाए और ढह गए। बता दें कि नालों के निर्माण के दौरान ही निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर भी काफी सवाल उठे थे। इसको लेकर जिलाधिकारी से क्षेत्रवासियों और जनप्रतिनिधियों ने शिकायत भी की थी। इसके बाद जांच के आदेश दिए गए थे।
विज्ञापन

आरोपों के बीच नगरपालिका की ओर से जैसे-तैसे नालों का निर्माण कार्य पूरा कर खानापूर्ति की गई थी। नालों को धराशायी हुए करीब 20 दिन गुजर चके हैं लेकिन मरम्मत का कार्य अब तक शुरू नहीं किया जा सका है। स्थिति यह है कि इस समय दो घंटे की बारिश में ही पूरे शहर में जलभराव हो जाता है।


नगर पालिकाध्यक्ष ने निर्देश देने के बाद पलट कर नहीं देखा
नगर पालिकाध्यक्ष की ओर से नाले ढहने के बाद मौके पर जाकर निरीक्षण किया गया। इसके बाद मरम्मत करने के लिए निर्देश दिए गए, इसके बाद उन्होंने पलट कर नहीं देखा। इस लापरवाही का खामियाजा क्षेत्रवासियों को भुगतना पड़ रहा है।


राज्यमंत्री भी है अंजान
तीन हुई बारिश से नाले ढहने पर राज्यमंत्री ने भी अपने प्रतिनिधियों को भेजा था। बाद में ढहे नालों की मरम्मत हुई या नहीं यह जानने के लिए उनकी ओर से भी कोई कदम नहीं उठाया गया।
विज्ञापन


बारिश की वजह से नालों की मरम्मत का कार्य शुरू नहीं हो सका है। कार्य कब शुरू होगा इस संबंध में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।
- एलसी भारती, अधिशासी अधिकारी, नगरपालिका

शहर के डिग्री कॉलेज चौराहे के पास निर्माणाधीन नाला।संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें