बीसलपुर। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने गांव गुलैंदा गोटिया के पास बाढ़ से कटी सड़क की मरम्मत करा दी है। इससे लोगों ने राहत की सांस ली है।
गुलैंदा गोटिया के प्रधान राम प्रकाश वर्मा ने बताया कि पिछले दिनों आई बाढ़ में उनके गांव के पास लोक निर्माण विभाग की सड़क काफी चौड़ाई में कट गई थी। सड़क कट जाने से आवागमन बाधित होने लगा था। लोगों को काफी लंबा चक्कर लगाकर गंतव्य के लिए जाना पड़ता था। प्रधान ने उसी समय लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सूचना दी थी। प्रधान से सूचना मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने इस कटी हुई सड़क की मरम्मत करवा दी है । सड़क की मरम्मत हो जाने के बाद इस सड़क से आवागमन पहले की भांति सुचारु हो गया है, जिससे आने-जाने वालों को काफी सुविधा हो गई है। कटी हुई सड़क की मरम्मत कराए जाने की पुष्टि लोग निर्माण विभाग के अवर अभियंता चितरंजन प्रसाद ने भी की है। संवाद