असम हाईवे पर चल रहा नवीनीकरण का कार्य।संवाद
पीलीभीत। असम हाईवे पर पीलीभीत से खुटार तक बीते करीब तीन माह से गड्ढोंं को समतल करने का कार्य किया जा रहा था। इसके बाद अब करीब 42 करोड़ रुपये से नवीनीकरण का कार्य शुरू किया गया है। इससे वाहन चालकों को काफी सहूलियत मिलेगी।
असम हाईवे का सफर लोगोें के लिए दुखदाई हो गया था। कारण था कि हाईवे पर गड्ढों की थी। कई बार पैच कार्य होने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा था। इसको लेकर एनएचआई की ओर से शासन को पीलीभीत से खुटार तक करीब 80 किलोमीटर की दूरी पर नवीनीकरण का प्रस्ताव भेजा गया था। इस प्रस्ताव का शासन ने सहमति जताते हुए 42 करोड़ रुपये जारी किए थे।
नवीनीकरण का काम शुरू करने से पहले करीब तीन माह से हाईवे पर गड्ढों को समतल करने का काम किया जा रहा था। बारिश के चलते काम सुस्त हो गया था। अब गड्ढों को समतल करने के बाद नवीनीकरण का काम शुरू किया गया है। पीलीभीत से एक ओर से हाईवे पर मसाले को डाला जा रहा है। इससे लोगों का हाईवे का सफर काफी आरामदायक हो जाएगा।