मीरपुर में निकाला गया ताजियों का जुलूस
- फोटो : पीलीभ्ाीत/उत्ततर प्रदेश्ा
चेहल्लुम मेले के दूसरे दिन मेला देखने वालों की काफी भीड़ रही। मातमी धुनों के साथ ताजियों का जुलूस निकाला गया। मेले में दंगल का भी आयोजन हुआ।
मीरपुर वाहनपुर के चेहल्लुम मेले के दूसरे दिन ताजियों का मातमी धुनों के साथ जुलूस निकाला गया। बृहस्पतिवार को चुर्रासकतपुर, चेना, महादेवा, रिछोला सबल, रिछुलिया, सायर, डडिया नवाजिस अली, शेखापुर के भी लोगों ने ताजियों का जुलूस निकाला। मेले में दंगल का भी आयोजन किया गया। दंगल में अलीगढ़ के सादाब ने एटा के असलम को पटकी दी। रामपुर के बबलू ने अलीगढ़ के विपिन को हराया। अलीगढ़ के सचिन, मथुरा के हबीब व अलीगढ़ के नवी, रुद्रपुर के राजकुमार के बीच की कुश्तियां बराबर की रही।