फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद मिलादुन्नबी के जुलूस के दौरान आधा शहर रहेगा छावनी में तब्दील

सार

ईद मिलादुन्नबी के जुलूस को शांति से संपन्न कराने के लिए पुलिस ने खाका तैयार कर लिया है।शनिवार शाम को ही जुलूस के रूट को छावनी बना दिया जाएगा।इसके बाद भी मौलाना हसन मियां कदीरी पक्ष पर निगरानी के लिए मद्दे की पुलिया से लेकर आसपास पुलिस की निगरानी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत। ईद मिलादुन्नबी के जुलूस को शांति से संपन्न कराने के लिए पुलिस ने खाका तैयार कर लिया है। जुलूस के रूट को तीन जोन और दस सेक्टर में बांटा गया है। 14 स्थानों पर बैरियर लगाए जाएंगे। जुलूस के दौरान 600 पुलिस कर्मियों को तैनात किया जाएगा। एसपी दिनेश कुमार पी खुद जुलूस की निगरानी करेंगे। शनिवार शाम को ही जुलूस के रूट को छावनी बना दिया जाएगा।
विज्ञापन

शहर में हशमत नगर से शनिवार रात 11 बजे ईद मिलादुन्नबी का जुलूस शुरू होगा, जो शहर भ्रमण के बाद सुबह चार बजे संपन्न होगा। सुरक्षा के लिहाज से चार जोन और दस सेक्टर बनाए गए हैं। चार कलस्टर और दो क्यूआरटी को लगाया गया है। जुलूस को सकुशल निकालने के लिए 14 स्थानों पर बैरियर लगाए जाएंगे। इन बैरियर पर इंस्पेक्टर फोर्स के साथ तैनात रहेंगे। जुलूस रूट पर 30 स्थानों पर छतों पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी रहेंगी। ड्यूटी के 39 प्वाइंट बनाए गए हैं। सभी थानों के प्रभारियों की ड्यूटी जुलूस में लगाई जाएगी। 550 पुलिस कर्मी पूरे जुलूस की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहेंगे, जबकि 50 पुलिस कर्मी रिजर्व के तौर पर सदर कोतवाली में रहेंगे। उन्हें आवश्यकतानुसार किसी भी समय ड्यूटी पर लगाया जा सकता है।
2015 में हुआ था जुलूस के
दौरान पथराव, लाठीचार्ज
शहर में हशमत नगर से मौलाना जरताब रजा की अगुवाई में रात दस बजे दिसंबर 2015 में जुलूस शुरू किया गया था, जबकि दूसरे पक्ष के मौलाना हसन मियां कदीरी मद्दे की पुलिया पर आयोजित जलसे में तकरीर कर रहे थे। तकरीरों के बाद रात साढ़े ग्यारह बजे बिना अनुमति के मौलाना हसन मियां कदीरी ने जुलूस निकालना शुरू किया तो पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। इस पर विवाद हो गया। बाद में पथराव शुरू हो गया। पुलिस ने लाठी चार्ज किया। इसके बाद भी पथराव नहीं रुका तो पुलिस को आंसू गैस और फायरिंग करनी पड़ी। इसमें तत्कालीन एएसपी सुधीर सिंह समेत छह पुलिस कर्मी और दस अन्य लोग घायल हुए थे।
विज्ञापन

पुलिस की निगरानी में रहेगा एक पक्ष
सड़क पर जलसे के आयोजन को लेकर पुलिस ने मना कर दिया है। इसके बाद भी मौलाना हसन मियां कदीरी पक्ष पर निगरानी के लिए मद्दे की पुलिया से लेकर आसपास पुलिस की निगरानी रहेगी। इसके लिए तीन इंस्पेक्टर, दस दरोगा, 30 सिपाही, एक सेक्शन पीएसी को लगाया जाएगा।
विज्ञापन

जुलूस को लेकर पर्याप्त पुलिस फोर्स को लगाया जाएगा। अगर कोई खुराफात करता है तो उसके खिलाफ तत्काल कार्रवाई कराई जाएगी।
- दिनेश कुमार पी, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें