पूरनपुर। श्रीकृष्ण का छठी महोत्सव शुक्रवार को मनाया गया। ठाकुरद्वारा मंदिर में कढ़ी-चावल का प्रसाद बांटा गया। महिलाओं ने भजन गाए। इस मौके पर मधु खंडेलवाल, कांती खंडेलवाल, विजय लक्ष्मी, गीता, साधना, कमला, अनीता, श्वेता सेवाकार्य में लगी रहीं। इधर, रेलवे स्टेशन के पीछे ब्रहमदेव बाबा स्थल पर भी भंडारा हुआ, जिसमें काफी भीड़ रही। ब्यूरो