बीसलपुर। हरिद्वार से आई साध्वी चंपा बाई ने कहा कि मोक्ष पाना है तो भगवान का ध्यान करना ही होगा। वह बुधवार को राधारमण विद्यालय में श्रद्धालुओं के बीच प्रवचन कर रही थीं। उन्होंने कहा कि मोह, माया के बंधन से छुटकारा ईश्वर की भक्ति से ही मिलता है। साध्वी संयोगिता बाई ने कहा कि भगवान इंसान को इस दुनिया में अपनी भक्ति करने के लिए ही भेजते हैं। प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। व्यवस्था में चंद्रपाल सिंह, अशोक मौर्य, रामस्वरूप वर्मा, फकीरेलाल, पातीराम आदि का सहयोग रहा।