पूरनपुर क्षेत्र के गांव बागर में पीड़ित परिजन को चेक सौंपते सपा नेता।स्रोत:कार्यकर्ता
पूरनपुर। हाथरस में सत्संग समारोह के दौरान जान गंवाने वाले तीन लोगों के परिजनों के घर पहुंचकर सपाइयों ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का शोक संदेश पढ़कर सुनाया। साथ ही तीनों के परिजनों को एक-एक लाख रुपये के सहायता राशि के चेक सौंपे।
पिछले दिनों हाथरस में भोले बाबा के सत्संग समारोह के बाद हुई भगदड़ में जिले के तीन लोगों की मौत हो गई थी। रविवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सपाइयों के प्रतिनिधिमंडल ने सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के गांव बागर पहुंचकर हादसे में मौत के मुंह में समाईं रामदेवी के पति रामदीन, बीसलपुर के गांव चरखौला में पायल के घर पहुंचकर उसके परिजनों और पीलीभीत के अयोध्यापुरम निवासी रामबेटी के घर पहुंचकर उनके परिजनों को एक-एक लाख रुपये के सहायता राशि का चेक दिया।
इससे पहले जिले की सीमा पर पहुंचे सपाइयों के प्रतिनिधिमंडल का समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजकुमार राजू ने अपनी टीम के साथ पहुंचकर स्वागत किया। प्रतिनिधिमंडल में सपा के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राजपाल कश्यप, शशांक यादव, पूर्व एमएलसी रामसरन, सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा, लखीमपुर खीरी के सपा जिलाध्यक्ष रामपाल यादव, गोला के पूर्व विधायक विनय तिवारी, सयुस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजकुमार राजू, कुलदीप सिंह भुल्लर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष आरती महेंद्र, सपा विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष संजय यादव, हाजी लाडले, नोमान अली वारसी, नजमुल हसन, यूसुफ कादरी आदि शामिल रहे।