पूरनपुर। पानी की आपूर्ति के लिए डाली गई पाइप लाइन फटने से नगर में लाइनपार के पांच वार्डों और पूरनपुर देहात की ठप पानी की आपूर्ति चौथे दिन बहाल हो गई।
अब तक पानी की आपूर्ति न होने से उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। पानी की आपूर्ति शुरू हो जाने पर उन्होंने राहत की सांस ली है। संवाद