फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बीसलपुर की रामलीला में रावण वध का हुआ मंचन

Sat, 04 Oct 2025 12:23 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। नगर में चल रहे रामलीला मेले में शुक्रवार की शाम रावण वध की लीला का मंचन किया गया।
विज्ञापन

लीला में दर्शाया गया कि रावण के कहने पर पाताल लोक में रहने वाला उसका भाई अहिरावण रूप बदलकर भगवान राम और लक्ष्मण का अपहरण कर ले जाता है। इस बीच हनुमान पाताल लोक पहुंच जाते हैं और अहिरावण का वध करते हैं। रामादल में आने पर खुशी छा जाती है। इसके बाद भगवान राम रावण का वध करते हैं। भगवान राम के कहने पर विभीषण रावण का शव लंका ले जाकर विधि-विधान से अंतिम संस्कार करते हैं। राम के निर्देश पर लक्ष्मण लंका जाकर विभीषण को लंका के राज सिंहासन पर बिठा देते हैं। इस मौके पर प्रशासनिक अधिकारी और मेला कमेटी के लोगों ने भगवान स्वरूप बने कलाकारों का तिलक किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें