फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: लाभार्थियों को वितरित किए राशन कार्ड व प्रोत्साहन पत्र

Sat, 03 Oct 2026 11:54 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
सेवा सेतु अभियान के छठवें दिन लाभार्थियों को वितरित किए राशन कार्ड व प्रोत्साहन पत्र - फोटो : पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृतका निशा के परिजन, मौजूद पुलिस। संवाद
विज्ञापन
बरखेड़ा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में सेवा सेतु अभियान के तहत शनिवार को ब्लाक सभागार में भाजपा के जिला मंत्री अमित कुशवाहा ने मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान खाद्य एवं रसद विभाग की ओर से स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को प्रोत्साहन पत्र वितरित किए गए। इसके साथ ही पात्रों को राशन कार्ड उपलब्ध कराए गए। मुख्य अतिथि ने लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ प्रदान करते हुए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पात्र लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के लिए इस तरह के कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जा रहे हैं। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष प्यारेलाल कश्यप, पूर्ति निरीक्षक राजेंद्र सिंह, प्रवीण चौबे आदि भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें