पूरनपुर के गांव धर्मापुर में चल रहे मेला में ठुमके लगाती नर्तकी।
- फोटो : PILIBHIT
पूरनपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में गांव धर्मापुर में लगे मेले में चल रही दिन में रासलीला के बाद रात में नर्तकियों ने जमकर ठुमके लगाए। कुछ लोगों ने इसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर गांव धर्मापुर, कढेरचौरा सहित दो अन्य गांव में मेला चल रहा है। मेला में रासलीला भी होती है। मेलों में दिन में रासलीला जबकि रात को फिल्मी गानों पर नृत्य होता है। नृत्य करने वाले पुरूष नर्तकों को बुलाया जाता है। डांस करने को पुरुष महिला के भेष में डांस करते हैं।
गांव धर्मापुर में दिन में रासलीला और रात को युवकों से नृत्य न कराकर नर्तकियों से ठुमके लगवाए गए। इसकी कुछ लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि नर्तकियों ने ठुमके नहीं लगाए गए। महिला के भेष में युवकों से डांस कराया जा रहा है। वायरल वीडियो की जांच कराई जाएगी। संवाद