बीसलपुर। थाना बिलसंडा के गांव सिसैया साहब के एक युवक ने निकाह करने का झांसा देकर बरखेड़ा क्षेत्र की एक युवती का एक साल तक यौन शोषण किया। बाद में निकाह करने से इन्कार कर दिया। युवती ने मामले की शिकायत मुख्यमंत्री से करके कार्रवाई की मांग की है।
थाना बरखेड़ा क्षेत्र के एक गांव की युवती ने बताया कि एक साल पहले थाना बिलसंडा के गांव सिसैया साहब के एक युवक ने निकाह करने का झांसा देकर उससे संबंध बना लिए। बाद में दो परिवारों की रजामंदी से रिश्ता तय हो गया और निकाह से पहले की रस्मे पूरी कर ली गईं। इसके बाद युवक एक साल तक उससे शारीरिक संबंध बनाता रहा।
आरोप है कि 22 जुलाई को युवती के घरवाले युवक के घर निकाह की तारीख पक्की करने पहुंचे तो उनसे दहेज में कार देने की मांग की गई। असमर्थता जताने पर युवक ने निकाह करने से इन्कार कर दिया। युवती ने रविवार को मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में युवक पर दुष्कर्म करने और कार की मांग को लेकर निकाह करने से मना कर देने का आरोप लगाया गया है।