कलीनगर। पति की गैरमौजूदगी में आरोपियों ने घर में घुसकर महिला के साथ तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया। शिकायत करने पर धमकी देकर भाग गए। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दो आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज की है।
थाना क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि चार जून को फसल में दवा डालने के लिए अपने मूल गांव स्थित खेत पर गया था। अंधेरा हो जाने की वजह से गांव के घर पर ही रुक गया था। प्रार्थी की पत्नी दूसरे गांव के घर में अकेली थी। आरोप है कि आधी रात को भाभी का भाई एक अन्य के साथ घर में घुस गया। तमंचे के बल पर डरा धमकाकर उसकी पत्नी के साथ दुष्कर्म किया। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। एसओ अचल कुमार ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद