बीसलपुर। दियोरिया कोतवाली पुलिस ने मेडिकल परीक्षण में दुष्कर्म की पुष्टि होने पर पहले से ही दर्ज रिपोर्ट में दुष्कर्म की धारा जोड़ दी है।
क्षेत्र के एक गांव की एक किशोरी को एक पखवाड़ा पूर्व एक युवक बहला फुसलाकर ले गया था। किशोरी के पिता ने अगले दिन आरोपी के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने तीन दिन पूर्व किशोरी को बरामद कर लिया था। पुलिस ने बृहस्पतिवार को बीसलपुर सीएचसी में किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया।
इसमें किशोरी के साथ दुष्कर्म होने की पुष्टि हुई। कोतवाल राजीव रंजन श्रीवास्तव ने बताया कि पहले से ही दर्ज रिपोर्ट में दुष्कर्म की धारा जोड़ दी गई है। किशोरी को शनिवार को कोर्ट में बयान देने के लिए पेश किया जाएगा। उसके बाद कोर्ट के आदेशानुसार मामले में कार्रवाई की जाएगी। संवाद