पूरनपुर तहसील क्षेत्र के गांव बागर में रामवती के अंतिम संस्कार में पहुंचे एसडीएम व अन्य।स्रोत:प
पूरनपुर (पीलीभीत)। सिकंदराराऊ (हाथरस) के गांव बागर में सत्संग के दौरान मची भगदड़ में जान गंवाने वालीं रामवती का शव बुधवार रात ढाई बजे पहुंचा तो घर में कोहराम मच गया। बृहस्पतिवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि उनके पति रामदीन ने दी। एसडीएम राजेश कुमार शुक्ला दूसरे दिन भी गांव पहुंचे। राजस्व टीम ने भी रामवती के घर पहुंचकर जानकारी ली।
भोले बाबा के सत्संग में शामिल होने के लिए क्षेत्र से पांच बसों से उनके अनुयायी एक जुलाई की शाम को रवाना हुए थे। दो जुलाई को सत्संग समारोह के समापन पर मची भगदड़ में थाना सेहरामऊ उत्तरी के गांव बागर निवासी शिक्षामित्र रामदीन की पत्नी रामवती की मौत हो गई थी।
घटना की सूचना पर उनका पुत्र बाबूराम शव लेने सिकंदराराऊ रवाना हुआ था। बाबूराम को मां के शव के लिए सिकंदराराऊ, हाथरस, कासगंज, एटा में भटकना पड़ा। बाद में शव आगरा में मिला। वहां की पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव सौंप दिया। अंतिम संस्कार के दौरान एसडीएम भी मौजूद रहे।