फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिटिल एंजिल्स में माताओं ने रैंप वॉक कर बिखेरे जलवे

Tue, 19 May 2015 11:07 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
विद्यालय के किंडरगार्टन में मंगलवार को हुए कार्यक्रम की शुरुआत जूनियर कोऑर्डीनेटर दीपाली थांगे ने किया। बच्चों की माताओं की रैंप वॉक प्रतियोगिता हुई। इसमें छवि सहोता, सोनाक्षी व नेहा, दीक्षा अग्रवाल ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान पाया। म्यूजिकल चेयर में हरनीत कौर ने पहला व निधि ने दूसरा स्थान पाया। वन मिनट प्रतियोगिता में भी माताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर प्रधानाचार्य सीमा अग्रवाल, सह प्रधानाचार्य अंजु सक्सेना, नीना मेहरोत्रा, सुखवंत कौर, नीतू सक्सेना, सोनी, तरुणा, नीरा, असमा, बुलबुल छावड़ा आदि मौजूद रहीं। इधर व्योम संस्था की ओर से मदर्स डे वीक के उपलक्ष्य में वृद्ध सेवा आश्रम में निशुल्क चिकित्सा परीक्षण शिविर लगाया गया। इसमें सेवा भारती के चिकित्सा प्रभारी डॉ. नंदलाल ने वृद्धों का परीक्षण किया और दवाएं बांटी। इस मौके पर अध्यक्ष लक्ष्मी देवी, बीना सक्सेना, आशा रानी, राखी अग्रवाल, सुमन त्रिपाठी, गीता, परिणीता सिन्हा, डॉ. रेनू, डॉ. नीरू आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें