बीसलपुर मेले में हो रही गणेश जन्म लीलासंवाद
बीसलपुर। नगर में रामलीला मेला मंगलवार से शुरू हो गया। पहले दिन नगर में गणेश शोभा यात्रा निकली। शाम को मेला मैदान में गणेश जन्म लीला का मंचन हुआ। कटरा बाजार से दोपहर में शुरू हुई गणेश शोभायात्रा में सबसे आगे चल रहे ट्रैक्टर ट्राली पर गणेश की मूर्ति आकर्षक ढंग से सजाई गई। बैंड बाजा के साथ निकाली गई शोभा यात्रा का रास्ते में श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। उसके बाद मेले में गणेश जन्म लीला का मंचन हुआ। संवाद