पीलीभीत। सोमवार को नवरात्रि पर्व पर शेरों वाली मठिया के पास लगे नवरात्रि पंडाल में बालाजी दरबार लगाया गया। यहां देर रात तक भजन होते रहे।
महंत विजय मिश्रा ने विधिवत पूजा-अर्चना की और शुभम सांवरिया व आशीष ने भजन सुनाकर कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। दरबार में ‘राम जी से राम-राम कहियो हनुमान जी’ व ‘तेरे दर को छोड़ कहां जाऊ मइया तेरे सिवा कोई नहीं’ आदि भजन हुए। दरवार में भैरव कश्यप, राकेश कश्यप, सुनील जायसवाल, रंजीत राठौर, राजा, भाग्यवती, मोनिका मिश्रा, नीलम देवी, उषा, सुशीला आदि उपस्थित रहे। संवाद