फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामेश्वर प्रसाद जिलाध्यक्ष व प्रभात गुप्ता बने जिला मंत्री

Mon, 19 Dec 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
रामेश्वर प्रसाद जिलाध्यक्ष व प्रभात गुप्ता बने जिला मंत्री
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षक संघ (चंदेल गुट) की जिला कार्यकारिणी के चुनाव में रामेश्वर प्रसाद गंगवार जिलाध्यक्ष व प्रभात कुमार गुप्ता जिला मंत्री निर्विरोध निर्वाचित हुए। अन्य पदाधिकारी भी निर्विरोध निर्वाचित हुए। सनातन धर्म बांके बिहारी राम इंटर कालेज मेें रविवार को प्रदेश कमेटी द्वारा नियुक्त चुनाव अधिकारी नरेंद्र सिंह व प्रांतीय मंत्री जगदीश बाथम की देखरेख में निर्विरोध चुनाव संपन्न हुआ। इसमें जिलाध्यक्ष व जिलामंत्री के अलावा देवेंद्रपाल सिंह गंगवार, राजेश कुमार गौतम कोषाध्यक्ष, जगदीश बहादुर गंगवार उपाध्यक्ष, कपिलदेव, यूआर मीत, राजेंद्र सिंह गंगवार, सुधीर शर्मा, रमेशचंद्र, जितेंद्र कुमार सुरभि, विद्योत्ता मिश्रा उपाध्यक्ष, डा. योगेश गंगवार, डा. सीपी गंगवार, दिनेश कुमार, रामकुमार वर्मा, हशमुद्दीन खान, अशोक कुमार मिश्रा, बाबूराम गंगवार, करमजीत कौर, उर्मिला शर्मा संयुक्त मंत्री चुने गए। इसके अलावा 26 कार्यकारिणी सदस्य व 11 प्रांतीय प्रतिनिधि भी शामिल किए गए। सभी पांच तहसीलों की इकाई का भी गठन किया गया। इसमें पूरनपुर तहसील से कमल मोहन पांडेय अध्यक्ष, रजनीश यादव मंत्री, हीराबल्लभ कोषाध्यक्ष, प्रदीप कुमार शर्मा उपाध्यक्ष, कलीनगर से नरेंद्र सिंह, प्रेमपाल सिंह, भगवानदास कोषाध्यक्ष, अमरिया से ओमपाल सिंह अध्यक्ष, हरीशंहर मंत्री, निशांत सिंह उपाध्यक्ष, पीलीभीत से सत्यपाल यादव, उमेंद्र सिंह मंत्री, धर्मेंद्र सिंह उपाध्यक्ष, इंद्रदेव गंगवार संयुक्त मंत्री व बीसलपुर से एसपी सिंह अध्यक्ष, धर्मेंद्र वर्मा मंत्री, अखिलेश कुमार उपाध्यक्ष चुने गए। इस दौरान नवनिर्वाति पदाधिकारियों का फूल माला पहनाकर अभिनंदन किया गया। चुनाव में 115 जिला प्रतिनिधियों व शिक्षकों ने भाग लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें