पीलीभीत। बेटी का रिश्ता तय होने के बाद एक ग्रामीण के सामने धन की कमी आड़े आ गई। अनुसूचित जाति के व्यक्ति की जमीन बिक्री ऐसे नहीं हो सकती। इसके लिए एडीएम के यहां प्रार्थनापत्र दिया गया। एडीएम ने जांच के बाद जमीन बिक्री करने की अनुमति दे दी है।
तहसील पूरनपुर के गांव अमरैया कलां के रहने वाले रामभरोसे लाल ने ग्राम कटैया की जमीन खाता संख्या 168 गाटा संख्या 134 रकबा 0.943 हेक्टर को बिक्री करने के लिए आवेदन किया था। तहसीलदार पूरनपुर ने 11 अक्टूबर को जांच आख्या अपर डीएम कोर्ट को भेजी थी। ग्रामीण अनुसूचित जाति का था इसलिए जमीन बिक्री से पहले सरकार से अनुमति लेना अनिवार्य था। इस पर जांच के बाद एडीएम कोर्ट से जमीन बिक्री की अनुमति दी गई है।