फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बीसलपुर में राम वनवास की लीला का मंचन

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। नगर के ऐतिहासिक रामलीला मेले में शनिवार को श्रीराम वनवास की लीला का मंचन हुआ।
विज्ञापन

मंचन किया गया कि राजा दशरथ जब भगवान राम का राजतिलक करने की घोषणा करते हैं, तभी रानी कैकेई अपनी दासी मंथरा के बहकावे में आकर राजा दशरथ से स्वयं को पूर्व में दिए गए दो वरदानों के तहत राम को 14 वर्ष का वनवास और अपने पुत्र भरत को राजगद्दी देने की मांग करती है।
कैकेई की ओर से मांगे गए इन वरदानों से दशरथ की हालत बिगड़ जाती है। इस बात की जानकारी होने पर राम स्वयं ही वनवास जाने की तैयारी करने लगते हैं। श्रीराम के साथ सीता जी और लक्ष्मण जी भी वनवास चले जाते हैं। नदी के पार उतरने के लिए श्रीराम केवट से कहते हैं। केवट उन्हें नदी से पार उतारने के एवज में उनके पैर धोने की शर्त रखता है। यहां पर राम और केवट का संवाद भी होता है।
विज्ञापन

श्रीराम केवट की शर्त मान लेते हैं। उसके बाद केवट पैर धोने के बाद तीनों लोगों को नाव से नदी के पार उतार देता है। यहीं पर लीला का समापन हो जाता है। लीला का संचालन मनोज त्रिपाठी, अवधेश भट्ट और उपेंद्र शंखधार ने रामायण की चौपाइयां और दोहे पढ़कर किया। लीला प्रबंधक गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने बताया कि रविवार को शाम पांच बजे दशरथ की प्राण त्यागने की लीला का मंचन होगा।


बिलसंडा : दशरथ ने श्रीराम के वियोग में त्यागे प्राण

बिलसंडा। गांव कनपरी में चल रही रामलीला में कलाकारों ने दशरथ मरण लीला का मंचन किया। सुमंत श्रीराम को सरयू के किनारे नाव से रवाना कर राजा दशरथ के पास आते हैं। सुमंत कहते हैं कि श्रीराम लक्ष्मण ने कहा है कि महाराज का ध्यान रखना। हम 14 वर्ष के बाद वापस आएंगे। यह सुनकर दशरथ बड़े दुखी होते हैं और विलाप करते-करते प्राण त्याग देते हैं। संवाद

नारद मोह की लीला के मंचन के साथ पूरनपुर में रामलीला शुरू

पूरनपुर। शनिवार से रामलीला मेला शुरू हो गया। पहले दिन नारद मोह की लीला का मंचन किया गया। रविवार को रावण जन्म की लीला का मंचन होगा। शुक्रवार को रामलीला मेले के शुभारंभ पर शिव बरात निकली थी। जयश्रीराम राधा कृष्ण रामलीला नाट्य कला मंदिर दरभंगा बिहार के कलाकारों ने नारद मोह की लीला का मंचन किया। संवाद
विज्ञापन


जयंत की कुटिलता, ऋषि मिलन, सीता अनुसूइया मिलन की लीला का मंचन
पीलीभीत। रामलीला मैदान पर जयंत की कुटिलता एवं फल प्राप्ति, ऋषि मिलन तथा सीता अनुसुइया मिलन की लीला का मंचन किया गया। इस मौके पर महंत ओमकार नाथ, सुनील मिश्रा, प्रतीक अग्रवाल, अमरीश शर्मा अंबू, भानू प्रताप सिंह, आयुष सक्सेना आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें