फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम जन्म की लीला का मंचन

Sun, 18 Oct 2015 10:52 PM IST
Purnpur
विज्ञापन
विज्ञापन
रामलीला मेला में राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघन के जन्म की लीला का मंचन किया गया। राम के जन्म की लीला का मंचन देख दर्शक झूम उठे। रामलीला मेला में मंचन के दौरान दिखाया गया कि राजा दशरथ की उम्र का चौथा चरण शुरू होने पर गुरु वशिष्ठ उनको पुत्र प्राप्ति को यज्ञ कराने का परामर्श देते हैं। यज्ञ के बाद राजा दशरथ की तीनों रानियां केकयी, शुमित्रा, कौशिल्या के चार पुत्र राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघन का जन्म होता है। राम जन्म की लीला के मंचन पर दर्शकों ने तालियां बजाई। लीला मंचन के दौरान रामलीला मेला कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप सक्सेना, सुनील सक्सेना, श्रीकृष्ण शर्मा आदि पदाधिकारी थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें