फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में धूमधाम से निकली राम विवाह शोभायात्रा

Fri, 30 Sep 2016 11:54 PM IST
पीलीभीत, ब्यूरो
विज्ञापन
ramleela
विज्ञापन
रामलीला महोत्सव संचालन समिति के तत्वावधान में शुक्रवार को शहर में भव्य राम विवाह शोभायात्रा निकली। शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। शहर के परमठ मंदिर से शुक्रवार शाम शुरू हुई शोभायात्रा को समाजसेवी सुभाष चंद्र जौहरी ने झंडी दिखाकर रवाना किया। शोभायात्रा ड्रमंडगंज चौराहा, सुनहरी मस्जिद, चौक बाजार, इमली चौराहा, साहूकारा, जमनी चौराहा, चूड़ीवाली गली, चावला चौराहा, सुनगढ़ी, छतरी चौराहा, रेलवे स्टेशन चौराहा होते हुए अरुण साहू के बाग में पहुंची। यहां कुलगुरु वशिष्ठ व शतानंद ने वेदमंत्रों के बीच प्रभु राम का विवाह सीताजी, लक्ष्मणजी का उर्मिला, भरतजी का मांडवी व शत्रुघ्न का विवाह श्रुतिकीर्ति के साथ संपन्न कराया। इसके बाद शोभायात्रा सुनगढ़ी, नई बस्ती चौराहा, काली मंदिर, जाटों का चौराहा, बरेली दरवाजा, बड़ी गुरुद्वारा, जेपी रोड, ड्रमंडगंज चौराहा होते हुए देर शाम परमठ मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में प्रभु श्रीराम-लक्ष्मण का भव्य सिंहासन, भरत-शत्रुघ्न और काली का अखाड़ा आकर्षण का केंद्र रहे। शोभायात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। शोभायात्रा में महंत ओमकार नाथ, डॉ. नरेंद्रनाथ मिश्रा, सुनील मिश्रा, केशव सक्सेना, नरेश शुक्ला, अमित अग्रवाल, अमरीश शर्मा, इंद्रसेन, अमिताभ त्रिपाठी, धीरेंद्र मिश्र, अंशुमान मिश्रा, संजय सक्सेना, दिग्विजय सिंह, देश दीपक मिश्रा, सुमित सक्सेना समेत बड़ी तादाद में श्रद्धालु शामिल रहे। इधर, अध्यक्ष सुनील मिश्रा ने बताया कि एक अक्तूबर को श्रीराम वनगमन लीला परमठ मंदिर से शाम छह बजे शुरू होगी। उसके बाद शाम सात बते घन्नई ताल पर नाटक का मंचन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें