फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम इंटर कॉलेज के प्रवक्ता लक्ष्मीकांत निलंबित

Sun, 02 Apr 2017 09:54 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
सनातन धर्म बांके बिहारी राम इंटर कॉलेज के प्रवक्ता लक्ष्मीकांत शर्मा को प्रबंधक ने धोखाधड़ी कर डिग्री लेने और भ्रमित करने के आरोप में निलंबित कर दिया। प्रबंधक ने निलंबन की कार्रवाई प्रवक्ता लक्ष्मीकांत पर उनकी सेवानिवृत्ति के दिन की है। कॉलेज के प्रवक्ता लक्ष्मीकांत शर्मा ने वर्ष 2006 में मध्यप्रदेश मुक्त विश्वविद्यालय भोपाल में दूरस्थ शिक्षा कार्यक्रम के तहत एमएससी में नामांकन कराया था। इस मामले को लेकर एक अन्य प्रवक्ता द्वारा हाईकोर्ट में रिट दायर की गई थी। इसके बाद हाईकोर्ट ने विश्वविद्यालय को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। विश्वविद्यालय द्वारा प्रवक्ता लक्ष्मीकांत शर्मा से रसायन विज्ञान वर्ष 2006 की अंक तालिका वापस ले ली गई। इधर, मामले की जानकारी कॉलेज के प्रबंधक को हुई। उन्होंने तीन वर्ष में दो डिग्री कोर्स कर भ्रमित करने व धोखाधड़ी से डिग्री हासिल करने का आरोप लगाते हुए प्रवक्ता लक्ष्मीकांत को निलंबित कर दिया। प्रबंधक ने बताया कि प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर प्रवक्ता के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है। इधर, सेवानिवृत प्रवक्ता लक्ष्मीकांत शर्मा ने बताया कि इस मामले को लेकर पूर्व में भी शिकायतेें की गई थी। जांच में मामला तथ्यहीन पाया गया था। यूनिवर्सिटी के आदेशानुसार एक मार्कशीट वापस दे दी गई। उनके विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई द्वेषपूर्ण भावना से की गई है। विदाई समारोह में उन्हें विदाई देने के बाद अधूरे कोरम के बीच ही यह कार्रवाई की गई, जोकि सरासर गलत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें