बीसलपुर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में मनाया गया रक्षाबंधन पर्व। संवाद
बीसलपुर। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में शनिवार को रक्षा बंधन पर्व मनाया गया।
इस मौके पर छात्राओं ने छात्रों की कलाई पर राखी बांधी। कार्यक्रम सुबह से दोपहर तक चला। विद्यार्थियों में इस पर्व को लेकर काफी उत्साह देखा गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य वीरेंद्र कुमार मिश्रा, उप प्रधानाचार्य जनार्दन मिश्रा, रमेश पाल, मोहित रस्तोगी, अशोक पांडेय, विनीत अग्रवाल, अभिषेक यादव, विक्रम प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद