फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन में 45 एमएम हुई बारिश, सोमवार को सामान्य हो सकता है मौसम

सार

लगातार तीसरे दिन शनिवार को बारिश का सिलसिला जारी रहा।शनिवार सुबह बारिश के साथ तेज हवा चलने से हाईवे पर पेड़ों की टहनियां टूट गईं।लगातार हो रही बारिश किसानों के लिए मुसीबत बन सकती है।
विज्ञापन
शनिवार को हुई झमाझम बारिश के दौरान जाते लोग । संवाद - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत। लगातार तीसरे दिन शनिवार को बारिश का सिलसिला जारी रहा। बृहस्पतिवार रात से रुक-रुककर बारिश हो रही है। इस सीजन में यह दूसरी बार है जब 24 घंटे में करीब 25 एमएम बारिश हुई हो। तीन दिन में 45 एमएम बारिश हो चुकी है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि रविवार को भी बारिश हो सकती है। सोमवार से मौसम सामान्य हो सकता है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह बारिश के साथ तेज हवा चलने से हाईवे पर पेड़ों की टहनियां टूट गईं। सूखे पड़े तालाबों में पानी नजर आने लगा। हालांकि खेतों में ज्यादा पानी भरने से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। लगातार हो रही बारिश किसानों के लिए मुसीबत बन सकती है। तेज हवा के साथ खेतों में पानी भरने से फसल बिछनी शुरू हो गई है। पूरनपुर व बीसलपुर क्षेत्र में दर्जनों किसानों की फसल बिछ गई।
विकास भवन में गिरा पेड़
विकास भवन में काफी पुराना शीशम का पेड़ शुक्रवार रात को गिर गया। पेड़ विकास भवन की बिल्डिंग पर गिरा। हालांकि भवन को कोई क्षति नहीं पहुंची है। सुबह पेड़ काटकर हटाया गया। गनीमत रही कि पेड़ दिन में नहीं गिरा। दिन में विकास भवन में इसी पेड़ के नीचे अधिकारियों और कर्मचारियों के वाहन खड़े रहते हैं।
विज्ञापन

गड्ढों में भरा पानी, सड़क पर चलना मुश्किल
मंडी के पास रामलीला सड़क पर पहले से ही गड्ढों की भरमार है। बारिश होने के बाद इसकी हालात और खराब हो गई। सड़क के गहरे गड्ढों में पानी भर गया। इससे सड़क पर चलना मुश्किल हो गया। इसके अलावा कई अन्य सड़कों का बुरा हाल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें