फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बारिश ने धोया भ्रष्टाचार...नाला ढह जाने से बह गए 45 लाख

Thu, 27 Jun 2024 06:58 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
शहर के डिग्री कॉलेज चौराहे के पास गिरा नाला।संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर में 45 लाख की लागत से बनाया जा रहा नाला बुधवार को हुई बारिश में ही ढह गया। आरोप है कि नाला निर्माण में मानकों के विपरीत सामग्री का प्रयोग किया गया था। जानकारी लगने के बाद गन्ना राज्यमंत्री के प्रतिनिधि ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी है।
विज्ञापन

शहर के छतरी चौराहे से डिग्री कॉलेज चौराहे के पास स्थित ओवरब्रिज तक नाले का निर्माण करीब 45 लाख की लागत से कराया जा रहा है। यह निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। बुधवार को सुबह हुई बारिश में यह नाला भर-भराकर ढह गया। देखते ही देखते मामला सोशल मीडिया पर चर्चाओं का विषय बन गया।
मामले की जानकारी लगने के बाद गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार की ओर से पालिका में नियुक्त किए गए प्रतिनिधि राकेश सिंह लोगों के साथ मौके पर पहुंचे। मामले की जानकारी जेई को दी और उन्हें मौके पर आने के लिए कहा, लेकिन वह भी मौके पर नहीं पहुंचे। इसके बाद मामले की जानकारी आला अधिकारियों को दी। आरोप है कि नाला निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग किया गया है। इसके चलते यह पहली बरसात में ही ढह गया। ऐसे में कोई भी बढ़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन


ठेकेदार पर पूर्व में भी लग चुके हैं आरोप
ठेकेदार के द्वारा कमल्ले चौराहे पर सड़क निर्माण कार्य कराया गया था। कुछ दिन बाद ही यहां सड़क उखड़ना शुरू हो गई थी। इस पर सभासदों ने नाराजगी जताते हुए मामले की जानकारी अधिकारियों को दी थी।

सोशल मीडिया पर जमकर हुई फजीहत
नगर पालिका के द्वारा कराए जा रहे कामों को लेकर सोशल मीडिया पर भी जमकर बहस बाजी हुई है। लोगों के द्वारा कमीशनबाजी का जमकर आरोप लगाया जा रहा है।

नाला निर्माण जिस ठेकेदार के द्वारा कराया जा रहा है। उसमें अनियमितताएं पाई गई है। ठेकेदार को नाला निर्माण दोबारा से कराए जाने के निर्देश दिए हैं। - लालचंद भारती, ईओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें