पुरानी रंजिश के चलते पीटते ग्रामीण। संवाद
- फोटो : PILIBHIT
कलीनगर। पुरानी रंजिश के चलते माधोटांडा गांव के कल्लू को शनिवार को बीच सड़क पर गांव के ही तौहीद व उसके साथियों ने जमकर पीटा। आरोप है कि कल्लू की पुत्री जब उसे बचाने पहुंची तो हमलावरों ने उससे अभद्रता की। सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है।
कल्लू ने बताया कि गांव के ही तौहीद, खलीक का परिवार उससे रंजिश मानता है। शनिवार अपराह्न करीब तीन बजे वह घर के बाहर सड़क पर टहल रहा था। इस दौरान तौहीद अपने चार भाइयों के साथ वहां पहुंच गया। सभी के हाथ में लाठी डंडे थे। आते ही इन लोगों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। बीच सड़क पर हमलावर उसे पीटते रहे। जिससे कल्लू सड़क पर गिर पड़ा।
इस दौरान वहां राहगीरों की भीड़ इकट्ठा हो गई तब हमलावर भाग गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। परिजनों का आरोप है कि हमलावरों को एक जनप्रतिनिधि का संरक्षण मिला हुआ है। इंस्पेक्टर सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। पुराने विवाद को लेकर मारपीट हुई है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।