फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: वर्षा से खोली सफाई व्यवस्था की पोल, जगह-जगह जलभराव

विज्ञापन
पीलीभीत में शनिवार की सुबह हुई  बारिश के बाद नगर पालिका परिषद कार्यालय परिसर में हुआ जलभराव । स
विज्ञापन
पीलीभीत। शनिवार को पांच मिमी बारिश ने नालियों की सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी। नतीजतन शहर के स्टेशन रोड और नगर पालिका परिसर समेत कई स्थानों पर पानी भर गया। ऐसे में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह सात बजे शुरू हुई तेज बारिश सुबह करीब नौ बजे तक हुई। महज दो घंटे की बारिश ने नगरपालिका की नालों व नालियों की सफाई के दावों की पोल खोल कर रख दी। शायद ही शहर की कोई ऐसी सड़क व मोहल्ला बचा हो जहां पानी न भरा हो।
इतना ही नहीं जलभराव की यह स्थिति पॉश कॉलोनियों तक में देखने को मिली। कुछ सड़कों की हालत ताे यह थी कि लोगों के घुटनों तक भरे पानी से निकलना पड़ा। घरों में गंदा पानी भर जाने से लोगों को साफ-सफाई के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

-
शहर को जलभराव से बचाने का दावा... खुद पानी से घिरा पालिका दफ्तर
शहर को जलभराव से निजात दिलाने का दावा करने वाली नगरपालिका पहली बारिश में खुद के परिसर को भी जलभराव से नहीं बचा सकी। दो घंटे की बारिश में पालिका परिसर में पानी भर गया। बारिश रुकने के करीब एक घंटे बाद तक यहां पानी भरा रहा।
-
यहां भी रहा जलभराव
नगर पालिका परिसर, स्टेशन रोड, चावला चौराहा, रामस्वरूप पार्क जेपी रोड, मोहल्ला नई बस्ती, मधुवन कॉलोनी के पास, मोहल्ला सुनगढ़ी, बल्लभ नगर कॉलोनी, अशोक नगर कॉलोनी, निरंजन कुंज कॉलोनी, मोहल्ला फीलखाना, एकता नगर, राजाबाग कॉलोनी, मेडिकल कॉलेज एमसीएच बिंग परिसर, शेर मोहम्मद, लाल रोड़, चूड़ी वाली गली, अग्रवाल सभा भवन जाने वाली रोड, आर्य समाज गली, मिर्च मंडी आदि।
-
मौसम साफ होते ही उमस और गर्मी से बेहाल दिखे लोग
शनिवार सुबह शुरू हुई बारिश व ठंडी हवाओं के चलने से लोगों ने दिन में गर्मी से राहत की उम्मीद लगाई थी, लेकिन वर्षा रुकने के करीब एक घंटे बाद मौसम साफ होते ही तेज धूप निकल आई। ऐसे में लोग गर्मी और उमस से बेहाल दिखे। शनिवार को अधिकतम तापमान 34.7 व न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस रहा। कृषि वैज्ञानिक डॉ.एसएस ढाका ने बताया कि रविवार को भी बारिश व तेज हवाएं चलने की संभावना है।
-
लोगों का दर्द
बारिश शुरू होने के महज 20 मिनट बाद ही मोहल्ले में घुटनों तक पानी भर गया था। रुकने के बाद पानी निकलने में करीब दो घंटे लग गए। -शिवम राठौर, शेरों वाली मठिया
-
महीने में एक-दो बार ही सफाईकर्मी नालियों की सफाई करने आते हैं। हल्की सी बारिश में ही पूरी सड़क पर पानी भर जाता है।
- अमित अवस्थी, चरक कुआं
-
तेज बारिश में कॉलोनी की गलियोंं की हालत देखने लायक होती है। सफाई कर्मी सप्ताह में सिर्फ एक बार ही सफाई करने आते हैं।
- रवि बाजपेई, बल्लभ नगर कॉलोनी
-
आधा घंटे में ही घुटनों तक पानी भर गया था। सफाई कर्मी सिर्फ बाहर की सड़कों पर सफाई करके चले जाते हैं गलियों में तो आते ही नही हैं। -जितेंद्र शर्मा, मोहल्ला दुर्गा प्रसाद
-
मधुवन कॉलोनी के पास तो हर बार यही स्थिति रहती है, बारिश शुरू होते ही दस मिनट बाद से ही पानी भरना शुरू हो जाता है सालों से ही ऐसा देखते आ रहे हैं।
- अतुल वंशवाल, मोहल्ला सुनगढ़ी
-
बारिश के 20 मिनट बाद ही गलियों में पानी भर जाता है। सप्ताह में दो-तीन बार ही नालियों की सफाई होती है।
- नईम, मोहल्ला फीलखाना
-
शहर में जलभराव पहली बार तो हुआ नहीं है। नाला निर्माण का काम चल रहा है। अचानक बारिश होने से कुछ स्थानों पर जलभराव हुआ है। बारिश से पहले सभी नालों का निर्माण कार्य पूरा करा दिया जाएगा। ताकि बरसात के मौसम में परेशानी न हो।
- डॉ. आस्था अग्रवाल, नगरपालिका अध्यक्ष

Next
AU ऐप में पढ़ें