पीलीभीत। रेलवे पुलिस ने एक युवक को खड़े कोच से कॉपर वायर चुराते पकड़ लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। रेलवे टीम पूरनपुर रेलवे स्टेशन पर खड़े कोच संख्या-100108/C/NE के पास पहुंची। जहां एक युवक ट्रेन के नीचे हेक्शा ब्लेड की मदद से कॉपर वायर काट रहा था। रेलवे पुलिस ने आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से 12 किलोग्राम कॉपर वायर भी बरामद किया। इसकी कीमत 6500 रुपये है। पूछताछ में युवक ने अपना नाम मोहम्मद रियास निवासी रजागंज देहात वार्ड-12 पूरनपुर बताया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।