पीलीभीत के टनकपुर से सिंगरौली और शक्तिनगर को जाने वाले त्रिवेणी एक्सप्रेस तीन दिन के लिए शार्ट टर्मिनेट की गई है। चोपन से शक्तिनगर और सिंगरौली के बीच शक्तिनगर और कृष्ण शिला स्टेशनों पर दोहरीकरण कार्य को लेकर प्री नॉन-इंटरलॉक, नॉन-इंटरलॉक तथा इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग काम किया जाएगा। सोमवार से टनकपुर और चोपन के बीच ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।
टनकपुर से सिंगरौली की ओर जाने वाली ट्रेन (15074) 10, 12 और 14 अक्तूबर को टनकपुर-सिंगरौली एक्सप्रेस चोपन स्टेशन तक चलाई जाएगी। इसके अलावा टनकपुर से शक्तिनगर को जाने वाली ट्रेन संख्या 15076 टनकपुर-शक्तिनगर एक्सप्रेस भी नौ, 11 और 13 अक्तूबर को चोपन स्टेशन तक चलाई जाएगी।
उधर, सिंगरौली से टनकपुर की ओर जाने वाली ट्रेन (15073) 11, 13 और 15 अक्तूबर को सिंगरौली-टनकपुर एक्सप्रेस सिंगरौली के बजाय चोपन स्टेशन से चलाई जाएगी। शक्तिनगर से टनकपुर की ओर जाने वाली ट्रेन (15075) शक्तिनगर-टनकपुर एक्सप्रेस, शक्तिनगर स्टेशन के बजाय चोपन स्टेशन से 10, 12 और 14 अक्तूबर को चलाई जाएगी। सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि इंटरलॉकिंग का काम पूरा होने के बाद सभी ट्रेनें यथावत रूप से संचालित की जाएंगी।