फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहिया जाम होने से आधा घंटे रेलवे फाटक पर खड़ी रही मालगाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। रेलवे स्टेशन से शाहजहांपुर जा रही मालगाड़ी का एक पहिया रविवार दोपहर चीनी मिल रेलवे फाटक के पास अचानक जाम हो गया। आधे घंटे बाद पहिया सही हो सका इसके बाद मालगाड़ी को रवाना किया गया। इस दौरान रेलवे फाटक पर आधा घंटे यातायात ठप रहा।
विज्ञापन

स्टेशन मास्टर सतीश गंगवार ने बताया कि रविवार अपराह्न 2.20 बजे रेलवे स्टेशन से खाली मालगाड़ी शाहजहांपुर को रवाना हुई थी।चीनी मिल रेलवे फाटक के पास अचानक मालगाड़ी का एक पहिया जाम हो गया और मालगाड़ी रुक गई। इस बीच उच्चाधिकारियों को फोन पर पूरे मामले की जानकारी दे दी थी। चालक कड़ी मशक्कत करने के बाद करीब आधे घंटे बाद पहिया सही कर सका। उसके बाद मालगाड़ी अपने गंतव्य को रवाना हुई। आधा घंटे तक रेलवे फाटक के दोनों ओर वाहनों की कतार लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें