खाद की दुकान पर चेकिंग करते जिला कृषि अधिकारी।संवाद
घुंघचाई। जिला कृषि अधिकारी ने खाद की दुकानों पर छापा मारकर कार्रवाई की। इससे दुकानदारों में हड़कंप मच गया।
घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव कबीरपुर कसगंजा में मंगलवार को जिला कृषि अधिकारी नरेंद्र कुमार ने भारद्वाज फर्टिलाइजर की दुकान और गोदाम पर पहुंच कर निरीक्षण कर उनके दस्तावेजों की जांच की। इस दौरान अलग-अलग कीटनाशक दवाइयों के सैंपल लिए गए। वहीं क्षेत्र में छापेमारी से अन्य खाद विक्रेताओं में हड़कंप मचा रहा। कुछ दुकानदार दुकानों के शटर गिराकर निकल गए। संवाद