फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: युवती और उसके प्रेमी की तलाश में मारा छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। एक साल पुराने मामले में प्रेमी और प्रेमिका की तलाश में पुलिस ने एक मोहल्ले में छापा मारा पर कोई सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

नगर के एक मोहल्ले की युवती करीब एक वर्ष पूर्व अपने प्रेमी के साथ चली गई थी। युवती के पिता ने उसी समय कोतवाली में आरोपी के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने शुक्रवार की रात लगभग 12 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर एक मोहल्ले के घर में छापा मारा पर इस दौरान दोनों में से कोई नहीं मिला।
विज्ञापन

इस दौरान प्रेमी का बड़ा भाई मिला, जिसे पुलिस पकड़कर कोतवाली ले आई। पूछताछ में वह कोई जानकारी नहीं दे सका, इस पर उसे छोड़ दिया गया। छापा मारे जाने की कोतवाल अशोक पाल ने पुष्टि की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें