बरखेड़ा। गाजीपुर कुंडा में शनिवार को तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला शुरू हो गया है। मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक स्वामी प्रवक्तानंद ने फीता काटकर किया। इसके बाद अपराह्न दंगल का आयोजन किया गया। दंगल में कई इनामी कुश्तियां हुईं। मेला अध्यक्ष नन्हे लाल मौर्य ने विजयी पहलवानों को पुरस्कार दिए। सबसे बड़ी इनामी कुश्ती 1500 रुपये की राहुल व मुकेश के बीच हुई। इसमें राहुल विजयी रहे। सानू नूरपुर व भूरा पहलवान मुरादाबाद के बीच 1200 रुपये की इनामी कुश्ती हुई। इसमें सानू विजयी रहे। दंगल के दौरान कुश्ती के कुल 15 मुकाबले हुए। कमेटी के नवीन यादव प्रधान, पीतम राठौर, सुरेश भारती, चंद्रसेन, प्रेमपाल वर्मा, गंगाराम सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद