फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: क्रास कंट्री रेस में राहुल और प्रियांशी रहीं अव्वल

विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस पर शहर में आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते प्रतिभागी।स्रोत:क्रीडा अ​ध
विज्ञापन
पीलीभीत । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला खेल कार्यालय की ओर से महिला और पुरुष वर्ग की क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन किया गया। रेस को नगर मजिस्ट्रेट विजयवर्धन तोमर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विजेताओं को गन्ना एवं चीनी मिल राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन


नकटादाना चौराहे से लेकर गांधी स्टेडियम तक हुई रेस के पुरुष वर्ग में दियोरिया कला के राहुल तो बालिका वर्ग में प्रियांशी राठौर प्रथम रहीं। बालक वर्ग में बिलसंडा के भानु प्रताप दूसरे, रामनगर के प्रशांत तीसरे, देवीपुरा के अनमोल चौथे, बिलसंडा के प्रियांशु पांचवें और कामरान अली छठे स्थान पर रहे।
बालिका वर्ग में देश नगर की निशा मौर्य दूसरे ,नई बस्ती की पूर्णिमा तीसरे , भुडा मगरासा की उषा चौथे, शगुन पाल पांचवें, रुचि छठे स्थान पर रहीं। सभी विजेता धावकों को गांधी स्टेडियम में गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने पुरस्कृत किया। यह पुरस्कार गांधी स्टेडियम के प्रेक्षागृह में एक समारोह में दिए गए।
विज्ञापन

क्रॉस कंट्री रेस जिला क्रीड़ा अधिकारी जयवीर सिंह की देखरेख में कराई गई। निर्णायक मंडल में प्रगति सिंह, आकाश, बीनू गंगवार, नरेंद्र मौर्य, गीता देवी आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें