फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: रघुकुल तिलक सुजन सुखदाता, आयउ कुसल देव मुनि त्राता

विज्ञापन
शहर के गौरी शंकर मंदिर में लाइव प्रसारण देखते लोग । संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। अयोध्या में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का सजीव प्रसारण दिखाने के लिए कई जगह एलईडी लगवाई गईं। दिन में ठीक 12.20 बजे सभी मंदिरों, चौराहों और बाजारों में शंखनाद होने लगा। जय श्रीराम के गगनभेदी जयकारों से वातावरण राममय हो गया। रंग-बिरंगी आतिशबाजी आसमान में बिखर गई। रघुकुल के तिलक, सज्जनों को सुख देने वाले और देवताओं व मुनियों के रक्षक राम के सकुशल आने पर मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना की गई। बाद में आरती कर प्रसाद का वितरण किया गया।
विज्ञापन

अयोध्या में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का मुहूर्त 12.20 बजे था। इसे लेकर शहर के मंदिरों में भी विशेष व्यवस्था की गई थी। कीर्तन मंडलियां भी तैयार थीं। लोग सुबह से ही प्राण प्रतिष्ठा के मुहूर्त का श्रद्धालु इंतजार कर रहे थे। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा शुरू होते ही यहां मंदिरों में घंटे बजने लगे और शंखनाद होने लगा। जय श्री राम के जयकारे लगने लगे।
विधिविधान से प्रभु राम की पूजा कर आरती की गई। इसके बाद प्रसाद का वितरण किया गया। शहर के गौरीशंकर मंदिर में भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह और पालिकाध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल ने पूजा-अर्चना की। इसके अलावा जिलाध्यक्ष ने बरहा, सुनगढ़ी, व्यापारियों के साथ श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में पूजन-अर्चन कर प्रसाद का वितरण किया।
विज्ञापन

स्टेडियम रोड पर श्रीराम मंदिर, पंचमुखी हनुमान मंदिर, यशवंतरी देवी मंदिर सहित सभी मंदिरों में पूजन किया गया। एलएच चीनी मिल में स्थापित कुंडेश्वर मंदिर में श्रीराम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस दौरान मंदिर को फूल मालाओं और बिजली की झालरों से आकर्षक ढंग से सजाया गया। मंदिर में शाम को महिलाओं ने सुंदरकांड पाठ किया और दीप जलाए। गढ़ा स्थिति हनुमान मंदिर में महंतों ने विधि विधान से यज्ञ किया।

शहर के गौरी शंकर मंदिर में लाइव प्रसारण देखते लोग । संवाद

शहर के गौरी शंकर मंदिर में लाइव प्रसारण देखते लोग । संवाद

शहर के गौरी शंकर मंदिर में लाइव प्रसारण देखते लोग । संवाद

शहर के गौरी शंकर मंदिर में लाइव प्रसारण देखते लोग । संवाद

शहर के गौरी शंकर मंदिर में लाइव प्रसारण देखते लोग । संवाद

शहर के गौरी शंकर मंदिर में लाइव प्रसारण देखते लोग । संवाद

शहर के गौरी शंकर मंदिर में लाइव प्रसारण देखते लोग । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें