फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Tue, 27 Dec 2016 11:27 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
माधोटांडा रोड पर गुर्ज गांव के पास ट्रैक्टर-ट्राली ने एक बाइक को रौंद दिया। इसमें बाइक सवार 50 वर्षीय प्यारेलाल की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। गजरौला थाना क्षेत्र के दियूरा गांव निवासी प्यारेलाल का बेटा दीपचंद उत्तराखंड के सितारगंज में स्थित एक फैक्ट्री में काम करता है। सोमवार को दीपचंद अपने घर लौट रहा था। बेटे को लेने के लिए प्यारेलाल बाइक पर पीलीभीत जा रहे थे। माधोटांडा रोड पर गुर्ज गौंटिया के पास उनकी बाइक में ट्रैक्टर-ट्राली ने टक्कर मार दी। इसमें प्यारेलाल गंभीर रुप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्राली छोड़कर मौके से भाग गया। राहगीरों से सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस में जिला अस्पताल भिजवा दिया। जहां इलाज के दौरान प्यारेलाल की मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। प्यारेलाल के सात बच्चे गुड्डी देवी, दीपचंद, डालचंद, शांति स्वरूप, अजयपाल, संजीव व आशा देवी हैं। इनमें दीपचंद व गुड्डी देवी विवाहित है। हादसे का पता लगने पर परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें