फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: झोलाछाप का क्लीनिक सील

विज्ञापन
बीसलपुर के मोहल्ला दुबे में सील किया गया डॉक्टर का क्लीनिक । संवाद
विज्ञापन
बीसलपुर। जिला औषधि निरीक्षक नेहा वैश्य और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. लेखराज गंगवार ने मिली शिकायतों के आधार पर बृहस्पतिवार को मोहल्ला दुबे में झोलाछाप कुलदीप कुमार का क्लीनिक सील कर दिया।
विज्ञापन

अधिकारियों ने क्लीनिक पर जब छापा मारा उस समय झोलाछाप एक मरीज के ग्लूकोज की बोतल चढ़ा रहा था। अधिकारियों के आते ही क्लीनिक पर मौजूद मरीज भाग गए। अधिकारियों ने क्लीनिक में मिली दवाई और उपकरण जप्त कर लिए हैं। छापा मारने के दौरान सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल भी मौजूद था। अधिकारियों ने जब झोलाछाप से उसके योग्यता संबंधी प्रमाण पत्र मांगे तो वह बगलें झांकने लगा। जिला औषधि निरीक्षक ने बताया कि झोलाछाप के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें