फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: विद्यालय के अतिरिक्त कक्ष में निकला अजगर

विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय अकबराबाद में निकला अजगर । स्रोत - ग्रामीण
विज्ञापन
बिलसंडा। प्राथमिक विद्यालय अकबराबाद के अतरिक्त कक्ष में शनिवार को एक अजगर निकल आया। सूचना पर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने अजगर को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया।
विज्ञापन


ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय अकबराबाद में दो अतिरिक्त कक्ष बने हुए हैं। विद्यालय परिसर में पुताई कर रहे मजदूरों ने अतिरिक्त कक्ष में अजगर देखा तो उनके होश उड़ गए। इसकी सूचना प्रधान दिलीप को दी। अजगर निकलने की सूचना पर काफी संख्या में लोग स्कूल पहुंच गए। प्रधान की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों की मदद से अजगर को पकड़ लिया। वन दरोगा सुरेश सिंह ने बताया कि टीम भेजकर अजगर को पकड़वा कर जंगल मे छोड़ दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें