फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: 24 को बन रहा पुष्य नक्षत्र का योग, खरीदारी के लिए माना जाता है शुभ

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। इस बार दीपावली से पहले पुष्य योग के साथ सर्वार्थ सिद्धि और अमृत सिद्धि योग का शुभ संयोग बन रहा है। 24 अक्तूबर बृहस्पतिवार से पुष्य नक्षत्र की शुरुआत सुबह से होगी जो पूरे दिन रहेगा। इस मुहूर्त में नया काम शुरु करने और खरीदारी को बहुत ही शुभ माना जाता है।
विज्ञापन

पांच दिवसीय दीपोत्सव की शुरुआत धनतेरस से हो जा जाती है। धनतेरस के बाद नरक चतुर्दशी फिर दीपावली, गोवर्धन पूजा और अंतिम दिन भाई दूज का पर्व मनाया जाता है। बृहस्पतिवार को पुष्य नक्षत्र की शुरुआत सुबह से हो जाएगी, जो पूरे दिन रहेगा।
पंडित राकेश बाजपेई ने बताया कि पुष्य नक्षत्र बृहस्पतिवार की सुबह सवा छह बजे से दूसरे दिन शुक्रवार की सुबह 7:40 बजे तक रहेगा। उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवार सुबह 10:12 से 10:57 बजे तक और इसके बाद दोपहर 2:42 से 3:27 मिनट तक शुभ मुहूर्त नहीं है। इसके अलावा अन्य समय में खरीदारी करना शुभ है। बताया कि यह मुहूर्त शुभ है लेकिन विवाह के लिए नहीं है।
विज्ञापन

...


बोले व्यापारी-अच्छे मुनाफे की है संभावना


ऑटोमोबाइल्स क्षेत्र के कारोबारी शोभित गुप्ता का कहना है कि इस बार बिक्री 20 प्रतिशत बढ़ी है। नवरात्र में सेल अच्छी रही। पुष्य नक्षत्र, दीपावली और धनतेरस पर 40 से 45 गाड़ियों की बुकिंग है। आगे और बढ़ाने की उम्मीद है।


सराफा व्यापारी नीलेश चंद्र ने कहा कि इस बार सेल पिछली बार से अच्छी है। पुष्य नक्षत्र पर लोग काफी सामान लेते हैं। इस बार इटेलियन ज्वेलरी पर ग्राहकों का फोकस ज्यादा है। आगे रेट बढ़ने की उम्मीद है। दीपावली, धनतेरस पर भी अच्छी सेल रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें