फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरनपुर नगर को तीसरे फीडर से शुरू हुई बिजली सप्लाई

Sat, 08 Aug 2015 10:35 PM IST
Purnpur
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर में तीसरा फीडर शुरू कर सप्लाई शुरू कर दी गई। अब उपभोक्ताओं को लो वोल्टेज, ट्रिपिंग की समस्या से राहत मिलेगी। अब तक नगर में दो फीडरों से बिजली सप्लाई की जा रही थी। दोनों फीडरों पर लोड अधिक होने से उपभोक्ताओं को ट्रिपिंग, लो वोल्टेज की समस्या से जूझना पड़ रहा था। फीडर नंबर दो का एरिया बड़ा होने से सर्वाधिक परेशानी इस फीडर के उपभोक्ताओं को हो रही थी। दोनों फीडरों पर लोड कम करने को विभागीय अफसरों ने तीसरा फीडर शुरू करने का निर्णय लिया था। इसके लिए करीब छह माह से कार्य चल रहा था। 30 जुलाई को एसडीओ कार्यालय पहुंचे चीफ इंजीनियर वीके शर्मा ने बिजली चेकिंग अभियान की समीक्षा के साथ तीसरा फीडर शीघ्र शुरू कराने के निर्देश एसडीओ को दिए थे। एसडीओ (बिजली) सौरभ भारद्वाज ने बताया कि नगर में तीसरा फीडर भी शुरू कर दिया गया। तीसरे फीडर में फीडर नंबर दो का लोड काटकर जोड़ा गया है। फीडर एक का भी लोड कम कर उसे फीडर तीन से जोड़ा जाएगा। अभी तक फीडर तीन में स्टेशन रोड, ब्लॉक रोड सहित पांच बिजली ट्रांसफार्मरों को जोड़ा गया है। तीसरा फीडर शुरू होने से उपभोक्ताओं को लो वोल्टेज, ट्रिपिंग की समस्या से अब उतना नहीं जूझना होगा। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें