फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: खाद्य विभाग के क्रय केंद्रों पर होने लगी धान की खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले में अब तक खाद्य विभाग के ही क्रय केंद्रों पर धान की खरीद शुरू हो सकी है। 10 दिनों में अब तक 520 क्विंटल धान की खरीद हुई है। सभी क्रय केंद्रों को सक्रिय करने के लिए अधिकारी प्रयास में लगे हुए हैं।
विज्ञापन

जिले में इस बार धान खरीद के लिए 148 क्रय केंद्र स्वीकृत किए गए हैं। इसमें अब तक 135 स्थापित हो चुुके हैं। जिले में पहली अक्तूबर से धान की खरीद शुरू हो चुकी है। करीब चार दिनोें तक जिले में सरकारी खरीद का खाता ही नहीं खुल सका था। इसके बाद सोमवार को पीलीभीत में खाद्य विभाग के एक केंद्र पर 20 क्विंटल की खरीद हुई थी।
उसके बाद बुधवार को पीलीभीत और बीसलपुर मंडी में खाद्य विभाग के केंद्र पर चार सौ क्विंटल की खरीद हुई। बृहस्पतिवार को पूरनपुर मंडी में खाद्य विभाग के एक केंद्र पर खरीद की शुरुआत हुई। डिप्टी आरएमओ ने बताया कि खाद्य विभाग के क्रय केंद्रों पर ही 520 क्विंटल धान की खरीद हुई है। अन्य क्रय केंद्रों को भी सक्रिय करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें